मासूमियत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मासूमियत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सेम टू यू

आज हमारे एक मित्र ने सुबह-सुबह फोन करके कहा "हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
हमने भी कह दिया "सेम टू यू"
इसी सेम टू यू पर एक चुटकुला याद आ गया>>> आप भी गौर फरमाएं..

=====================

एक व्यक्ति सड़क पर पैदल चला जा रहा था.
उसे रस्ते में एक हजार का नोट पडा मिला.
उसने उठाया और देखा कि उस पर लिखा हुआ है 'हैप्पी न्यू इयर'
उस व्यक्ति ने वो एक हजार का नोट जेब में डाला और
अपने पर्स से दूसरा एक हजार का नोट निकल कर उसमें लिखा 'सेम टू यू' और
उस नोट को उसी जगह सड़क पर रख का आगे बढ़ चला.

अब दिखाई देने लगा है...

एक अंधा व्यक्ति अपने एक घनिष्ट मित्र के घर अधिकतर मिलने जाया करता था। एक बार उसको बहुत दिन हो गये। कुछ दिनों के बाद एक दिन वह अपने मित्र के घर पहुँचा। दरवाजा खटखटाया, उसका मित्र नहीं था, अंदर से उसके मित्र की पत्नी ने आवाज दी। यह जानकर कि वही अंधा मित्र आया है पत्नी ने उसे बैठने को कहा। अंधा मित्र अंदर आकर बैठ गया।
मित्र की पत्नी अंदर आंगन में खुले में स्नान कर रही थी। उसने सोचा कि पति का मित्र अकेले बैठे बोर हो रहा होगा क्यों न उसको यहीं बुला कर बातचीत भी करते जायें और स्नान भी करते जायें। वैसे भी वह देख तो सकता नहीं है, ऐसा सोच कर पत्नी ने उसको अंदर बुला लिया।
कुछ इधर-उधर की बातों के बाद पत्नी ने पूछा कि ‘‘इस बार आप बहुत दिन बाद आये, क्या कहीं बाहर चले गये थे?’’
उस न देख सकने वाले मित्र ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया, ‘‘हाँ, अपनी आँखों का आपरेशन करवाने चले गये थे। अब हमें दिखायी पड़ने लगा है।’’

मासूमियत भरा सवाल

एक चुटकुला
एक दिन पत्नी ने अपने पति से कहा-सुनो, तुमको एक बात बताऊँ, तुम मारोगे तो नहीं?
पति ने कहा-क्यों मारूंगा? तुम बात बताओ.
पत्नी ने फ़िर डरते हुए कहा-सही-सही बताओ, मारोगे तो नहीं?
पति ने कहा-बात बताओ, बात कहने-सुनने पर कहीं पिटाई होती है?
पत्नी ने पूरी तरह आश्वस्त होते हुए कहा-सुनो जी! मैं माँ बनने वाली हूँ.
पति ने खुशी से चहक कर कहा-इसमें मार-पिटाई वाली बात कहाँ है? ये तो खुशी की बात है.
पत्नी ने मासूमियत और बड़े भोलेपन से कहा-अजी! यही बात एक बार जब शादी के पहले मैंने अपने पिता को बताई थी तब उन्हों ने बहुत मारा था.