सुखी वैवाहिक जीवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुखी वैवाहिक जीवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सुखी वैवाहिक जीवन जीने का असली राज....

एक आदमी ने दूसरे आदमी से पूछा कि तुम्हारे सुखी वैवाहिक जीवन का राज क्या है? तुम्हें कभी आपस में लड़ते भी नहीं देखा।


दूसरा आदमी=हम दोनों एक दूसरे की सभी बातें मान लेते हैं.

पहला आदमी=मतलब...???

दूसरा आदमी=मेरी बीवी मेरी बड़ी-बड़ी बातों को मान लेती है और मैं उसकी छोटी-छोटी बातों को मान लेता हूँ.

पहला आदमी=जैसे...???

दूसरा आदमी=मैं कहता हूँ कि जन लोकपाल बिल ज्यों का त्यों पारित होगा..वो मान लेती है. मैं कहता हूँ कि भारत अमेरिका से बड़ी शक्ति बनेगा...वो मान लेती है. मैं कहता हूँ कि यदि चीन ने हम पर हमला किया तो हम एक दिन में उस पर कब्ज़ा कर लेंगे....वो मान लेती है.

पहला आदमी=और तुम उसकी कौन सी बातें मानते हो???

दूसरा आदमी=वो कहती है कि सुबह चाय सात बजे बनाना...मैं मान लेता हूँ. वो कहती है कि आज नाश्ते में इडली बनाओ....मैं मान लेता हूँ. वो कहती है कि आज रात को बर्तन धोने के बाद ही सोना॥मैं मान लेता हूँ।