सुनकर अच्छा लगता है!!!

एक लड़के ने अपने प्रोफेसर के घर पर फोन किया। फोन प्रोफेसर की पत्नी ने उठाया और जवाब दिया कि प्रोफेसर साहब एक सप्ताह पहले मर चुके हैं।

लड़के ने दूसरे दिन फिर फोन लगाया। फोन फिर उनकी पत्नी ने उठाया और कहा-‘‘कल बताया तो था कि तुम्हारे प्रोफेसर पिछले सप्ताह मर चुके हैं।’’

अगले दिन लड़के ने फोन लगाया। फोन फिर पत्नी ने उठाया और वही जवाब दिया।

चौथे दिन लड़के ने फिर फोन किया। इस बार भी प्रोफेसर की पत्नी ने फोन उठाया और गुस्से से चीखते हुए कहा कि तुम्हें कितनी बार बताया कि तुम्हारे प्रोफेसर मर चुके हैं फिर भी तुम बार-बार फोन क्यों करते हो?

लड़का शरारत से बोला-‘‘यह सुनकर अच्छा लगता है।’’
---------
इसे मजाक के तौर पर ही लें, इस पर भी राजनीति न करने लगें।

भाई पानी ले आओ, पहले ही कहा था कि कमीनी लगती है


एक महिला तोता लेने के लिए दुकान गई। उसे वहां एक तोता पसंद आया।
उस महिला ने दुकानदार से पूछा कि इस तोते की कोई विशेषता है?
दुकानदार ने बताया कि यह तोता एकदम सत्य बोलता है।
महिला ने उस तोते की तरफ मुंह किया और बोली कि मैं कैसी दिखती हूं?
तोते ने कहा-एकदम बकवास लग रही हो, चुडैल लग रही हो, कमीनी लग रही हो।
महिला नाराज हो गई। उसने दुकानदार से कहा कि ये तो गाली देता है। इसे कैसे खरीदें?
दुकानदार तोते को अंदर ले गया और उसको पानी में डुबो दिया। पानी से निकालने के बाद दुकानदार ने तोते से पूछा कि अब गाली देगा?
तोता बोला हां दूंगा।
दुकानदार ने उसे फिर से पानी में डुबो दिया। निकालने के बाद फिर पूछा कि अब गाली देगा?
तोते ने कहा-नहीं अब गाली नहीं दूंगा।
दुकानदार तोते को बाहर लाया और महिला से बोला कि अब पूछिये, अब यह गाली नहीं देगा।
महिला ने उस तोते से पूछा कि यदि मेरे घर पर एक आदमी आये तो तुम क्या सोचोगे?
तोता बोला-वो आपके पति होंगे।
महिला ने फिर पूछा कि यदि दो आदमी आयें तो क्या सोचोगे?
तोता बोला-एक आपके पति और दूसरा आपका देवर।
महिला ने फिर पूछा कि यदि तीन आदमी आयें तो?
तोता बोला-एक आपके पति, एक देवर और एक आपका भाई।
महिला आगे बोली यदि चार आदमी आयें तो?
अबकी तोते ने दुकानदार की तरफ मुंह किया और बोला कि भाई पानी का टब ले, आओ मैंने पहले ही कहा था कि एकदम कमीनी लगती है।

---------------------------------
चित्र गूगल छवियों से साभार लिया है

चित्र देखें और मजा लें --- मजा अवश्य आएगा











ये सारे चित्र एक मेल के द्वारा मिले, इनके स्वामित्वधारियों का आभार
चित्र सिर्फ मस्ती, हलके-फुल्के मजाक के लिए हैं, किसी प्रकार की व्यवस्था-अव्यवस्था को दिखाना मकसद नहीं है।

लगा तो एक कान के नीचे

शरारत और शिक्षक के द्वारा दी गई सीख, शायद अब शैतानी नहीं करेगा। देखिये तो सही
साभार youtube और चिट्ठाजगत


==============================

दो बातें बहुत मुश्किल लगीं....


पिता ने अपने पुत्र से पूछा - बेटे अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान सीखने के दौर में सबसे मुश्किल क्या लगा?

पुत्र ने बड़ी ही गम्भीरता से जवाब दिया - दो बातें बहुत ही मुश्किल लगीं
एक तो बीयर की बोतल का बिना ओपनर के दाँतों से खोलना और दूसरा सिगरेट का जलाना और वो भी तब जब तेज हवा चल रही हो और तीली मात्र एक ही हो।