भिखारी का प्रेम-प्रस्ताव

एक भिखारी ने एक लड़की के सामने प्रेम-प्रस्ताव रखा।


लड़की गुस्से से बोली=तुम्हारा प्रेम-प्रस्ताव मानने से बेहतर है कि मैं आत्महत्या कर लूँ।


भिखारी=कमबख्त मर जायेगी पर किसी गरीब के काम नहीं आएगी.



सुखी वैवाहिक जीवन जीने का असली राज....

एक आदमी ने दूसरे आदमी से पूछा कि तुम्हारे सुखी वैवाहिक जीवन का राज क्या है? तुम्हें कभी आपस में लड़ते भी नहीं देखा।


दूसरा आदमी=हम दोनों एक दूसरे की सभी बातें मान लेते हैं.

पहला आदमी=मतलब...???

दूसरा आदमी=मेरी बीवी मेरी बड़ी-बड़ी बातों को मान लेती है और मैं उसकी छोटी-छोटी बातों को मान लेता हूँ.

पहला आदमी=जैसे...???

दूसरा आदमी=मैं कहता हूँ कि जन लोकपाल बिल ज्यों का त्यों पारित होगा..वो मान लेती है. मैं कहता हूँ कि भारत अमेरिका से बड़ी शक्ति बनेगा...वो मान लेती है. मैं कहता हूँ कि यदि चीन ने हम पर हमला किया तो हम एक दिन में उस पर कब्ज़ा कर लेंगे....वो मान लेती है.

पहला आदमी=और तुम उसकी कौन सी बातें मानते हो???

दूसरा आदमी=वो कहती है कि सुबह चाय सात बजे बनाना...मैं मान लेता हूँ. वो कहती है कि आज नाश्ते में इडली बनाओ....मैं मान लेता हूँ. वो कहती है कि आज रात को बर्तन धोने के बाद ही सोना॥मैं मान लेता हूँ।


सेम टू यू

आज हमारे एक मित्र ने सुबह-सुबह फोन करके कहा "हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
हमने भी कह दिया "सेम टू यू"
इसी सेम टू यू पर एक चुटकुला याद आ गया>>> आप भी गौर फरमाएं..

=====================

एक व्यक्ति सड़क पर पैदल चला जा रहा था.
उसे रस्ते में एक हजार का नोट पडा मिला.
उसने उठाया और देखा कि उस पर लिखा हुआ है 'हैप्पी न्यू इयर'
उस व्यक्ति ने वो एक हजार का नोट जेब में डाला और
अपने पर्स से दूसरा एक हजार का नोट निकल कर उसमें लिखा 'सेम टू यू' और
उस नोट को उसी जगह सड़क पर रख का आगे बढ़ चला.

हमारे यहाँ तो ### सरकार चलाते हैं...


एक मीटिंग में कई देशों के प्रतिनिधि मिले...
अमेरिका प्रतिनिधि ने कहा=हमारे यहाँ कुत्ते फ़ुटबाल खेलते हैं.
जापानी प्रतिनिधि ने कहा=हमारे यहाँ हाथी साइकिल चलता है.
चीनी प्रतिनिधि ने कहा=हमारे यहाँ मछली नृत्य करती है.
सब किसी न किसी रूप में अपने को कम नहीं मान रहे थे...
होते-होते भारतीय प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुआ तो उसने सबको बताया=आप सभी के यहाँ जानवर सिर्फ मनोरंजन करते हैं पर हमारे यहाँ....
-
-
-
-
-
-
हमारे यहाँ तो गधे सरकार चलाते हैं.

चित्र गूगल छवियों से साभार

सुनकर अच्छा लगता है!!!

एक लड़के ने अपने प्रोफेसर के घर पर फोन किया। फोन प्रोफेसर की पत्नी ने उठाया और जवाब दिया कि प्रोफेसर साहब एक सप्ताह पहले मर चुके हैं।

लड़के ने दूसरे दिन फिर फोन लगाया। फोन फिर उनकी पत्नी ने उठाया और कहा-‘‘कल बताया तो था कि तुम्हारे प्रोफेसर पिछले सप्ताह मर चुके हैं।’’

अगले दिन लड़के ने फोन लगाया। फोन फिर पत्नी ने उठाया और वही जवाब दिया।

चौथे दिन लड़के ने फिर फोन किया। इस बार भी प्रोफेसर की पत्नी ने फोन उठाया और गुस्से से चीखते हुए कहा कि तुम्हें कितनी बार बताया कि तुम्हारे प्रोफेसर मर चुके हैं फिर भी तुम बार-बार फोन क्यों करते हो?

लड़का शरारत से बोला-‘‘यह सुनकर अच्छा लगता है।’’
---------
इसे मजाक के तौर पर ही लें, इस पर भी राजनीति न करने लगें।