यमराज ने कहा ऊपर देखो और हमारे बेडरूम में जाओ

तमाम सारे विकसित और स्वयंभू आका बने देशों के महानुभावों की आत्मायें यमलोक का विचरण कर रही थी। घूमते-टहलते वे यमराज के कार्यालय में पहुँची। वहाँ देखा कि संसार के सभी देशों के नाम लिखी घड़ियाँ टँगी हुई हैं और सभीकी सुईयाँ अलग-अलग रफ्तार से घूम रही हैं।

ये देखकर अमेरिका के महानुभाव की आत्मा ने कहा कि ऐसा क्यों?

यमराज बोले कि ये घड़ियाँ समय नहीं बताती हैं बल्कि उस देश में भ्रष्टाचार, बेईमानी और अपराध की रफ्तार बताती हैं।

सभी बड़े देशों की आत्माओं ने अपने-अपने देश की घड़ियों की रफ्तार को जाँचा-परखा। किसी की धीमे तो किसी की बहुत तेज चल रही थी। तभी उनको ध्यान आया कि वहाँ भारत और पाकिस्तान की घड़ी नहीं है।

यह देखकर आत्माओं ने यमराज से सवाल किया कि महाराज ये तो पक्षपात है। भारत और पाकिस्तान में तो जबरदस्त भ्रष्टाचार है, अपराध है, बेईमानी है, इसके बाद भी उन देशों की घड़ी नहीं?

यमराज ने कहा ऊपर देखो और हमारे बेडरूम में जाओ। पाकिस्तान की घड़ी यहाँ और भारत की घड़ी वहाँ पंखे का काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: